best news portal development company in india

आजमगढ़ पुलिस लाइन में ताइक्वांडो बेल्ट परीक्षा आयोजित, खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह

SHARE:

आजमगढ़ पुलिस लाइन में ताइक्वांडो बेल्ट परीक्षा आयोजित, खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह

आजमगढ़। पुलिस लाइन स्थित ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र में रविवार को बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी तकनीकी दक्षता और प्रशिक्षण का प्रदर्शन किया।

उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ के मार्गदर्शन में आयोजित इस परीक्षा में आजमगढ़ के साथ-साथ पड़ोसी जनपदों के खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया। कुल 35 खिलाड़ियों ने विभिन्न बेल्ट श्रेणियों के लिए परीक्षा दी। परीक्षा का संचालन अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रशिक्षक आरिफ खान की निगरानी में किया गया।

परीक्षा के दौरान खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो की विभिन्न तकनीकों, अनुशासन और आत्मरक्षा कौशल का प्रदर्शन किया। इसमें कई खिलाड़ियों ने अगले स्तर की बेल्ट प्राप्त करने के लिए निर्धारित मानकों को पूरा किया।

पुलिस लाइन में संचालित ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र युवाओं को खेलों से जोड़ने और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। वर्तमान में यहां बड़ी संख्या में खिलाड़ी नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ताइक्वांडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और मानसिक मजबूती विकसित करने का प्रभावी माध्यम है।

इस अवसर पर कोच सुनील कुमार शिंदे, चमन, अनामिका सहित अन्य अतिथि एवं अभिभावक मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई