best news portal development company in india

बिजली विभाग और विजिलेंस टीम का संयुक्त अभियान, ₹1.65 लाख की बकाया वसूली; कई उपभोक्ताओं की श्रेणी और लोड में किया गया बदलाव

SHARE:

बिजली विभाग और विजिलेंस टीम का संयुक्त अभियान, ₹1.65 लाख की बकाया वसूली; कई उपभोक्ताओं की श्रेणी और लोड में किया गया बदलाव

आजमगढ़। जनपद के फूलपुर क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ बिजली विभाग और विजिलेंस टीम ने संयुक्त रूप से विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान लाहिडीह बाजार और तोवा गांव में बाईपास एवं अतिरिक्त केबल के माध्यम से बिजली चोरी करने के आरोप में 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।

जांच के दौरान विभागीय टीम ने 35 खराब और संदिग्ध मीटरों को बदलवाया। इसके अलावा 11 उपभोक्ताओं का विद्युत लोड बढ़ाया गया तथा 9 उपभोक्ताओं की विद्युत श्रेणी में आवश्यक संशोधन किया गया।

अभियान के दौरान विभाग ने बकाया बिजली बिल की वसूली भी की, जिसमें कुल ₹1.65 लाख की धनराशि जमा कराई गई।

अधिशासी अभियंता हरीश प्रजापति ने बताया कि बिजली चोरी रोकने और राजस्व हानि को कम करने के लिए फूलपुर, सरायमीर, माहुल तथा पवई क्षेत्रों में आगे भी लगातार जांच अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने उपभोक्ताओं से वैध कनेक्शन के माध्यम से बिजली उपयोग करने और समय पर बिल जमा करने की अपील की।

बिजली विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और अवैध रूप से बिजली उपयोग करने वालों में चिंता बढ़ गई है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई