best news portal development company in india

आजमगढ़: सर्पदंश से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

SHARE:

आजमगढ़: सर्पदंश से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

आजमगढ़। मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र के तलवा गांव में सांप के काटने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, तलवा गांव निवासी छोटेलाल विश्वकर्मा (65) 22 जून की रात करीब 2 बजे शौच के लिए घर से बाहर गए थे। इसी दौरान उन्हें एक विषैले सांप ने काट लिया। परिजनों को घटना की जानकारी होने पर वे तत्काल उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

छोटेलाल विश्वकर्मा अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों ने भी घटना पर गहरा दुख जताया है।

बरसात के मौसम में सर्पदंश की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई और जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई