best news portal development company in india

3 साल में ड्रग्स नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य, अमित शाह ने जारी किया राष्ट्रीय रोडमैप!

SHARE:

3 साल में ड्रग्स नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य, अमित शाह ने जारी किया राष्ट्रीय रोडमैप

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने देशभर में नशीले पदार्थों के कारोबार पर निर्णायक कार्रवाई का ऐलान करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने अगले तीन वर्षों में ड्रग्स तस्करी के पूरे इकोसिस्टम को ध्वस्त करने का विस्तृत रोडमैप तैयार किया है।

नई दिल्ली में आयोजित नार्को-कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) की 10वीं बैठक के दौरान शाह ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा तैयार राष्ट्रीय विजन डॉक्यूमेंट जारी किया। उन्होंने कहा कि सरकार “डिटेक्ट, डिसरप्ट और डिस्ट्रॉय” की रणनीति के तहत ड्रग्स के स्रोत, सप्लाई चेन, तस्करी नेटवर्क और इसके सरगनाओं पर एक साथ कार्रवाई करेगी।

रोडमैप के तहत मिशन मोड में अभियान चलाकर 100 प्रमुख अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट को खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है। इसकी प्रगति की समीक्षा एक वर्ष बाद की जाएगी।

अमित शाह ने कहा कि सीमा पार से होने वाली तस्करी, देश में बनने वाले सिंथेटिक ड्रग्स, डार्कनेट के जरिए होने वाली सप्लाई और उभरते नए खतरों से निपटने के लिए एजेंसियों की क्षमता को और मजबूत किया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्रग्स तस्करों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जबकि नशे की गिरफ्त में आए युवाओं के प्रति संवेदनशील और पुनर्वास आधारित दृष्टिकोण अपनाया जाएगा।

गृह मंत्री ने कहा कि ड्रग्स से अर्जित अवैध संपत्तियों को जब्त करने, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच सुनिश्चित करने और राज्यों में एनडीपीएस अधिनियम के तहत विशेष अदालतों की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा ताकि मामलों का जल्द निस्तारण हो सके।

उन्होंने बताया कि एनडीपीएस कानून को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक संशोधनों की प्रक्रिया भी जारी है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई