best news portal development company in india

मां से कहासुनी के बाद भाई ने भाई की चाकू मारकर की हत्या, जहानागंज में सनसनी

SHARE:

मां से कहासुनी के बाद भाई ने भाई की चाकू मारकर की हत्या, जहानागंज में सनसनी

आजमगढ़। जनपद के जहानागंज कस्बे में मंगलवार को पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मां से कहासुनी के बाद दो सगे भाइयों के बीच हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, जहानागंज कस्बे के उत्तर मोहल्ला स्थित बड़ी मस्जिद के पास रहने वाले इम्तियाज के दो पुत्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जाता है कि मां से कहासुनी के बाद बड़े भाई दिलशेर (28 वर्ष) और छोटे भाई राजू उर्फ मोहम्मद अनस (24 वर्ष) के बीच झगड़ा शुरू हो गया।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अनस ने दिलशेर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चाकू के वार दिलशेर के सीने, कमर और पीठ पर लगे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। स्थानीय लोगों के पहुंचने तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई