आजमगढ़, बिना ब्याज और बिना गारंटी मिलेगा ₹5 लाख तक का लोन, ट्रैक्टर-चक्की से शुरू करें अपना कारोबार
आजमगढ़। प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत विशेष योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवाओं को ‘बिजनेस ऑन व्हील’ मॉडल पर ट्रैक्टर आधारित मिनी मसाला मिल, आटा चक्की और ट्रॉली स्थापित करने का अवसर दिया जा रहा है।
उपायुक्त उद्योग आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि योजना के तहत युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए ₹5 लाख तक का ऋण बिना किसी गारंटी और 100 प्रतिशत ब्याज मुक्त उपलब्ध कराया जाएगा।
वित्तीय विवरण_
कुल परियोजना लागत… ₹5,00,000
टर्म लोन: ₹4,95,000
ट्रैक्टर के लिए: ₹4,05,000
आटा चक्की के लिए: ₹90,000
वर्किंग कैपिटल… ₹5,000
सरकार की ओर से 10 प्रतिशत यानी ₹50,000 की सब्सिडी
आवेदक को 10 प्रतिशत यानी ₹50,000 स्वयं का अंशदान देना होगा।
पात्रता…
आवेदक की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच हो।
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास हो।
आवश्यक दस्तावेज…
पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, हस्ताक्षर, बैंक पासबुक, आयु प्रमाण पत्र या 10वीं की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता की मार्कशीट, विस्तृत परियोजना रिपोर्ट और डीलर का कोटेशन आवश्यक होगा।
आवेदन प्रक्रिया…
www.msme.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला उद्योग केंद्र, सरफुद्दीनपुर, आजमगढ़ से संपर्क किया जा सकता है। हेल्पलाइन नंबर 7786932129 और 8810416213 जारी किए गए हैं।








