best news portal development company in india

आजमगढ़: सुबह 5 बजे रेस्टोरेंट में भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

SHARE:

आजमगढ़: सुबह 5 बजे रेस्टोरेंट में भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

आजमगढ़। शहर के नरौली स्थित तिरंगा तिराहे के पास गुरुवार सुबह एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में लपटें इमारत की दूसरी मंजिल से बाहर निकलने लगीं।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 5 बजे ग्रिल टू चिल रेस्टोरेंट की दूसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई। रेस्टोरेंट से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग लगातार फैलती चली गई।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, सिधारी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली, यातायात को डायवर्ट कराया और राहत कार्य में दमकल टीम का सहयोग किया।

समय रहते आग पर काबू पा लेने से आसपास की इमारतों तक आग फैलने से रोक लिया गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं, जबकि आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई