best news portal development company in india

अस्पताल से बाइक चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गैंग के दो सदस्य मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

SHARE:

अस्पताल से बाइक चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गैंग के दो सदस्य मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

आजमगढ़ की कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल परिसर से बाइक चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने का दावा किया है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे आरोपी को मौके से दबोच लिया गया। पुलिस ने चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई को जिला अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर खड़ी एक सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले में कोतवाली थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

जांच के दौरान मिली सूचना के आधार पर 13 जुलाई की देर रात बाग लखराव पुलिया के पास पुलिस ने संदिग्धों की घेराबंदी की। पुलिस का कहना है कि रोकने का प्रयास करने पर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया, जबकि दूसरा भागने की कोशिश में पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गाजीपुर जनपद के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले राजेश यादव (24) और विजय यादव (36) के रूप में हुई है। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई बाइक बरामद करने का दावा किया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई