सुपौल रिपोर्ट -अल्ताफ राजा
खाद्य निगम के गोदाम में भीषण चोरी, करीब 40 बोरा चावल की चोरी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे AGM ने जांच करने की कही बात.
पिपरा प्रखंड मुख्यालय स्थित विहार राज्य खाद्य निगम के गोदाम पिपरा में शाम ढलते ही भीषण चोरी की घटना घटी है, गोदाम में हुई चावल चोरी की जानकारी तत्काल पिपरा स्थित गोदाम के असिस्टेंट गोदाम मैनेजर (AGM ) को दिया गया, जिसके बाद तक़रीबन दस बजे रात को ही मौके पर पहुंचे गोदाम मैनेजर ने टीम के साथ घटना का जायजा लिया, गोदाम में जांच के उपरांत पाया गया कि करीब 38 बोरा चावल गोदाम से गायब है, जिसके बाद AGM रमेश दास ने बताया की पिपरा में अवस्थित विहार राज्य खाद्य निगम के गोदाम न 8 में चावल चोरी की घटना घटी है, सटर तोड़कर चोरों ने गोदाम से करीब 38 से 40 बोरी चावल की चोरी कर ली है, कहा की इस चोरी की घटना की जानकारी तत्काल SFC के जिला प्रबंधक को भी दे दी गई है, मामले की जांच की जा रही है








