best news portal development company in india

मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा जीयनपुर कस्बा

SHARE:

मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा जीयनपुर कस्बा

सगड़ी (आजमगढ़)। सगड़ी तहसील परिसर स्थित हनुमान मंदिर में मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत गुरुवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा जीयनपुर कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों से होकर गुजरी। इस दौरान “जय श्रीराम”, “जय हनुमान” और “जय माता दी” के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।

समारोह की शुरुआत नायब तहसीलदार रणजीत बहादुर सिंह के नेतृत्व में हुई। यज्ञाचार्य डॉ. अखिलेश एवं वेद प्रकाश के निर्देशन में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दर्जनों आचार्यों ने हवन-पूजन संपन्न कराया। इसके बाद हाथी, घोड़े, ऊंट और डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों के साथ कलश एवं शोभायात्रा हनुमान मंदिर से निकली।

शोभायात्रा सगड़ी तहसील परिसर, तहसील के सामने स्थित बाजार और जीयनपुर कस्बे का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर पहुंची। आयोजन के दौरान प्रयागराज सहित पांच पवित्र नदियों से लाए गए जल से भरे कलशों की स्थापना की गई तथा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा का अभिषेक और अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी संजीव राय, तहसीलदार नवीन निश्चल त्रिपाठी, अधिवक्ता पंकज द्विवेदी, राधेश्याम तिवारी, शुकदेव दुबे सहित तहसील के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आयोजक एवं नायब तहसीलदार रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि 24 जुलाई को मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा समारोह विधि-विधान के साथ संपन्न कराया जाएगा। शाम को विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सुबह से शाम तक वैदिक रीति से हवन-पूजन का क्रम जारी रहेगा।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई