best news portal development company in india

दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने की आशंका पर भुवर अखाड़ा संचालक हाउस अरेस्ट

SHARE:

दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने की आशंका पर भुवर अखाड़ा संचालक हाउस अरेस्ट

सगड़ी (आजमगढ़)। पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन में शामिल होने की आशंका के बीच शुक्रवार को जीयनपुर स्थित भुवर अखाड़ा के संचालक भुवर यादव को पुलिस ने उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया। सुबह पुलिस उनके घर पहुंची और उन्हें बाहर जाने से रोक दिया।

भुवर यादव ने पुलिस के माध्यम से जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज की निंदा की। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मुद्दे पर पूरे देश में आंदोलन चल रहा है और गांव से लेकर शहर तक लोग सरकार से जवाब मांग रहे हैं।

ज्ञापन में उन्होंने कहा कि इसी मुद्दे को लेकर शुक्रवार को आजमगढ़ में भी प्रदर्शन प्रस्तावित था, लेकिन प्रशासन से अनुमति नहीं मिली। उनका आरोप है कि देर रात पुलिस ने उन्हें उनके घर पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया ताकि वे किसी भी प्रकार के विरोध प्रदर्शन में शामिल न हो सकें।

भुवर यादव ने सरकार से पेपर लीक प्रकरण में तत्काल ठोस कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि केवल लोगों को रोकने से समस्या का समाधान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भुवर अखाड़ा छात्रों, युवाओं, किसानों और मजदूरों के साथ खड़ा है और उनके अधिकारों की लड़ाई जारी रखेगा।

हालांकि, इस मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से हाउस अरेस्ट किए जाने या अन्य आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई