best news portal development company in india

समूह सखियों के प्रशिक्षण पर जोर, अधिकाधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने का लक्ष्य

SHARE:

समूह सखियों के प्रशिक्षण पर जोर, अधिकाधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने का लक्ष्य

आजमगढ़, 25 जुलाई 2026। जनपद में ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत समूह सखियों का उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। हरिऔध कला केंद्र में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न विकास खंडों की समूह सखियों को स्वयं सहायता समूहों के गठन, डिजिटल सत्यापन और नए सदस्यों को जोड़ने की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया।

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता उपायुक्त स्वतः रोजगार एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की डॉ. आराधना त्रिपाठी ने की। प्रशिक्षण में अहिरौला, अतरौलिया, हरैया, लालगंज, मार्टिनगंज और मेहनगर विकास खंडों की समूह सखियों ने भाग लिया।

कार्यशाला में पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय राशन कार्डधारक परिवारों की महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही लोकोस (LokOS) ऐप के उपयोग, ई-केवाईसी, फेस ऑथेंटिकेशन और आधार ओटीपी सत्यापन की पूरी प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया, ताकि समूह गठन और सदस्यों के पंजीकरण की प्रक्रिया को डिजिटल और पारदर्शी बनाया जा सके।

डॉ. आराधना त्रिपाठी ने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने समूह सखियों को निर्देश दिए कि वे गांव-गांव जाकर पात्र महिलाओं को समूहों से जोड़ें तथा प्रत्येक समूह सखी प्रतिदिन कम से कम एक नया स्वयं सहायता समूह गठित करने का लक्ष्य लेकर कार्य करे। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी 17 विकास खंडों की समूह सखियों का उन्मुखीकरण अब तक पूरा किया जा चुका है।

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों को लगातार सशक्त बनाया जा रहा है। इससे महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिल रहे हैं, ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है और हजारों महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर उद्यमशीलता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए स्वयं सहायता समूहों के विस्तार के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक एवं सामाजिक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई