best news portal development company in india

कारगिल विजय दिवस पर गूंजा न्यू ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, बच्चों ने देशभक्ति भावना से सांस्कृतिक कार्यक्रमों अमर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

SHARE:

कारगिल विजय दिवस पर गूंजा न्यू ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, बच्चों ने देशभक्ति भावना से सांस्कृतिक कार्यक्रमों अमर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

आज पूरे देश में 26 जुलाई, कारगिल विजय दिवस पूरे सम्मान और गर्व के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में स्थानीय न्यू ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में भी कारगिल के अमर वीरों को याद करते हुए भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक और जोशीले नारों से पूरा विद्यालय राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया।

स्थानीय न्यू ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस बड़े उत्साह, सम्मान और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कारगिल के रणबांकुरों को नमन किया।

इस दौरान पूरा विद्यालय “भारत माता की जय”, “अमर शहीद अमर रहें” और “इंकलाब जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया और हर किसी में देशभक्ति का जज़्बा भर दिया।

विद्यालय के प्रबंधक चंद्रिका प्रताप यादव ने कहा कि वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने अदम्य साहस, पराक्रम और बलिदान का परिचय देते हुए दुर्गम चोटियों पर तिरंगा फहराकर विजय प्राप्त की थी। उन्होंने कहा कि कारगिल के अमर शहीदों का बलिदान सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा और नई पीढ़ी को उनसे राष्ट्रसेवा की प्रेरणा लेनी चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन प्रिंसिपल अजीत कुमार कुशवाहा ने किया। वहीं एकेडमिक प्रिंसिपल संजुक्ता सिंह श्यामल और वाइस प्रिंसिपल दिलीप मिश्रा के नेतृत्व में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से कारगिल के वीर सपूतों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई