best news portal development company in india

आजमगढ़: 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

SHARE:

आजमगढ़: 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

आजमगढ़। जिले के पवई थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, घटना 28 जुलाई की रात की है। बताया गया कि बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण बच्ची घर के बाहर सो रही थी, जबकि उसकी मां घर के अंदर मौजूद थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का एक व्यक्ति वहां पहुंचा और बच्ची का मुंह दबाकर उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया।

बच्ची के विरोध और शोर मचाने पर उसकी मां बाहर आ गई, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पवई थाना पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

जांच के दौरान पुलिस ने खेमीपुर गांव निवासी 37 वर्षीय अखिलेश बिंद को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 65(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5M/6 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। अधिकारियों के अनुसार मामले की विवेचना जारी है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई