best news portal development company in india

आजमगढ़: हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी गिरफ्तार, हमले में प्रयुक्त तवा बरामद

SHARE:

आजमगढ़: हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी गिरफ्तार, हमले में प्रयुक्त तवा बरामद

आजमगढ़। सिधारी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया तवा भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान सरफुद्दीनपुर गांव से आरोपी शिवकुमार यादव को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तवा बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने साक्ष्य के रूप में कब्जे में ले लिया।

इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की गई। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया।

पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई