best news portal development company in india

आजमगढ़: 35 लाख की जमीन बिक्री को लेकर विवाद, ससुराल में युवक का शव फंदे से लटका मिला, हत्या का आरोप

SHARE:

आजमगढ़: 35 लाख की जमीन बिक्री को लेकर विवाद, ससुराल में युवक का शव फंदे से लटका मिला, हत्या का आरोप

आजमगढ़। जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के सहनूडीह गांव में 35 लाख रुपये की जमीन बिक्री को लेकर विवाद के बीच एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव ससुराल के बंद कमरे में चादर के सहारे फंदे से लटका मिला। परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बताते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मृतक की पहचान उपेंद्र पाठक उर्फ बॉबी (पुत्र स्व. सूर्यनाथ पाठक), निवासी आरा, थाना गौरा बादशाहपुर, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। बताया गया कि वह अपनी दूसरी पत्नी सुप्रिया और बेटे के साथ बीमार सास का हालचाल लेने सहनूडीह गांव आए थे।

परिजनों के अनुसार, उपेंद्र ने कुछ दिन पहले अपनी जमीन 35 लाख रुपये में बेची थी। आरोप है कि इसी रकम को लेकर उनके साले आदर्श उर्फ शोले से विवाद चल रहा था। उनका कहना है कि गुरुवार रात विवाद के बाद उपेंद्र की हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे से लटका दिया गया।

शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के गांव से बड़ी संख्या में लोग ससुराल पहुंच गए। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

सूचना मिलने पर बरदह पुलिस मौके पर पहुंची और बंद कमरे का ताला तोड़कर शव को कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

बरदह थानाध्यक्ष दीपचंद ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, उपेंद्र पहले कर्नाटक में नौकरी करते थे। उनकी पहली पत्नी से चार बच्चे और दूसरी पत्नी से एक बेटा है। करीब नौ वर्ष पहले दूसरी शादी के बाद वह गांव में ही रह रहे थे।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई