सुपौल रिपोर्ट:-अल्ताफ राजा
सुपौल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, जिलाधिकारी सावन कुमार ने किया नेतृत्व

“हर घर तिरंगा अभियान-2026” के तहत सुपौल में बुधवार को जिला प्रशासन की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे लोहिया नगर चौक से शुरू हुई इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।तिरंगा यात्रा लोहिया नगर चौक से शुरू होकर स्टेशन चौक, महावीर चौक और अम्बेदकर चौक होते हुए गांधी मैदान, सुपौल पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों और हाथों में लहराते तिरंगे से पूरा शहर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।जिलाधिकारी सावन कुमारकी अध्यक्षता में आयोजित इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है।जिला प्रशासन की इस पहल में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और “हर घर तिरंगा” अभियान को सफल बनाने का संदेश दिया।








