best news portal development company in india

Instagram चलाते समय साइबर ठगी, 24 घंटे में वापस कराए ₹5,000

SHARE:

Instagram चलाते समय साइबर ठगी, 24 घंटे में वापस कराए ₹5,000

आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र में Instagram इस्तेमाल कर रहे एक युवक के बैंक खाते से ₹5,000 की साइबर ठगी का मामला सामने आया। खाते से रकम कटने का मैसेज मिलने के बाद पीड़ित ने तत्काल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस और साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई से पूरी रकम 24 घंटे के भीतर वापस करा दी गई।

बेलनाडीह निवासी शिवांग विश्वकर्मा के मुताबिक, वह मोबाइल पर Instagram चला रहे थे। इसी दौरान उनके बैंक खाते से ₹5,000 निकाले जाने का SMS प्राप्त हुआ। जानकारी करने पर साइबर फ्रॉड का पता चला। इसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत संख्या 33101260001290 दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही सिधारी पुलिस सक्रिय हुई। म0उ0नि0 स्मिता गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने साइबर सेल की तकनीकी मदद से संबंधित लेन-देन को ट्रेस किया और बैंक से संपर्क कर ठगी की रकम को होल्ड कराया। कार्रवाई के बाद ₹5,000 की पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।

रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस और साइबर सेल की कार्रवाई की सराहना की।

पुलिस ने लोगों से की अपील

पुलिस ने लोगों से अज्ञात कॉल, लिंक और SMS से सावधान रहने की अपील की है। OTP, CVV और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी गई है।

साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से भी शिकायत की जा सकती है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई