best news portal development company in india

15 अगस्त से पहले आजमगढ़ में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों से लेकर रेलवे स्टेशन तक जांच

SHARE:

15 अगस्त से पहले आजमगढ़ में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों से लेकर रेलवे स्टेशन तक जांच

आजमगढ़। स्वतंत्रता दिवस को लेकर आजमगढ़ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए 14 अगस्त को जिलेभर में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में पुलिस टीमों ने सार्वजनिक स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

अभियान के दौरान होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट, बस अड्डे, रोडवेज बसों, रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में जांच की गई। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और सामान की तलाशी लेने के साथ ही सुरक्षा इंतजामों को परखा।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह ने कोतवाली क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर पहुंचकर चेकिंग की। वहीं क्षेत्राधिकारी फूलपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटल, ढाबों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जांच अभियान चलाया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार स्वतंत्रता दिवस तक जिले के संवेदनशील स्थानों पर निगरानी और चेकिंग लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा डायल 112 पर दें।

आजमगढ़ पुलिस का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस का आयोजन सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराना प्राथमिकता है। इसके लिए जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां की गई हैं।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई