best news portal development company in india

आजमगढ़: पुलिस मुठभेड़ में अंतरजनपदीय चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार !

SHARE:

आजमगढ़: पुलिस मुठभेड़ में अंतरजनपदीय चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

आजमगढ़। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अहरौला और तहबरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अलग-अलग मुठभेड़ों के दौरान अंतरजनपदीय चोरी गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान चारों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

अहरौला पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त की सुबह करीब 3:46 बजे पश्चिमपट्टी महलिया के पास चेकिंग के दौरान बिना नंबर की XUV-500 को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस के मुताबिक वाहन सवार बदमाशों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में दिलकस और साहिल घायल हो गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

इसके कुछ समय बाद करीब 4:29 बजे तहबरपुर पुलिस की चकियादुबे रामपुर सर्विस रोड पर बदमाशों से मुठभेड़ हुई। इस कार्रवाई में वाजिद और फैजान घायल हुए, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

चोरी का सामान और हथियार बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचे, कारतूस, सोने-चांदी के आभूषण, 29,230 रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन और चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद करने का दावा किया है। इसके अलावा एक बिना नंबर की XUV-500 भी पुलिस के हाथ लगी है।

कई जिलों में चोरी की वारदातों का खुलासा

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने आजमगढ़ के अहरौला, तहबरपुर और बिलरियागंज के अलावा अम्बेडकरनगर के जैतपुर तथा गाजीपुर, बलिया और जौनपुर में चोरी की घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरोह के सदस्य घरों की छत के रास्ते अंदर प्रवेश कर ताले तोड़कर चोरी करते थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिलकस, साहिल, वाजिद और फैजान, सभी निवासी बरेली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार इनके खिलाफ बरेली और बदायूं समेत अन्य जिलों में भी मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस अब गिरोह से जुड़े दिलशाद, आफताब, सोनू और नेसार की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई