best news portal development company in india

आजमगढ़: यूपीएसएसएससी मुख्य परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 200 मीटर दायरे में रहेगी सख्ती !

SHARE:

आजमगढ़: यूपीएसएसएससी मुख्य परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 200 मीटर दायरे में रहेगी सख्ती

आजमगढ़। 23 अगस्त 2026 को प्रस्तावित यूपीएसएसएससी स्नातक स्तरीय मुख्य परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर कुल 6,888 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा।

डीएम ने सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों को पूरी तरह क्रियाशील रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा से दो दिन पहले तक कैमरों की व्यवस्था पूरी कर ली जाए। साथ ही बायोमेट्रिक उपस्थिति से संबंधित स्टाफ की सूची तीन दिन पहले जिला विद्यालय निरीक्षक को उपलब्ध कराने को कहा गया।

परीक्षा केंद्रों पर रहेगी कड़ी निगरानी

महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला पुलिसकर्मियों और पुरुष अभ्यर्थियों की जांच पुरुष पुलिसकर्मियों से कराने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा-163 लागू रहेगी। इस अवधि में फोटोस्टेट की दुकानों को बंद रखने के निर्देश हैं।

परीक्षा परिसर में मोबाइल फोन, पेजर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से परीक्षा संबंधी सभी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

बैठक में आयोग सदस्य सुबाष सिंह बघेल ने अधिकारियों को सतर्क रहते हुए समय से ड्यूटी स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए। वहीं एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने की बात कही।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई