best news portal development company in india

रेवहिया में गंडक नदी का कहर जारी, स्कूल के बाद पैक्स गोदाम भी नदी में समाया

SHARE:

रेवहिया में गंडक नदी का कहर जारी, स्कूल के बाद पैक्स गोदाम भी नदी में समाया

बगहा अनुमंडल के मधुबनी प्रखंड अंतर्गत चिउरही पंचायत के रेवहिया गांव में गंडक नदी का कटाव लगातार भयावह होता जा रहा है।

बुधवार को स्कूल नदी में समाने के बाद गुरुवार सुबह पैक्स गोदाम भी कटाव की चपेट में आकर नदी की धारा में विलीन हो गया। कई घर पहले ही नदी में समा चुके हैं। आशियाना उजड़ने के बाद कटाव पीड़ित परिवार प्लास्टिक तानकर खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। प्रभावित परिवारों का कहना है कि छोटे बच्चों के साथ उन्हें प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराए गए गुड़ और चूड़ा के सहारे रहना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने तत्काल सुरक्षित स्थान पर विस्थापित करने और भोजन व रहने की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति आक्रोश भी है। मधुबनी अंचलाधिकारी नंदलाल राम ने बताया कि पीड़ितों के पुनर्वास के लिए भूमि चिन्हित की जा रही है। भूमि चिन्हित होते ही विस्थापन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई