best news portal development company in india

सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए त्रिवेणीगंज में आयोजित किया गया भव्य सोलर मेला.

SHARE:

सुपौल रिपोर्ट:- अल्ताफ राजा
सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए त्रिवेणीगंज में आयोजित किया गया भव्य सोलर मेला.

सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए त्रिवेणीगंज में भव्य सोलर मेला का आयोजन किया गया, त्रिवेणीगंज के अनूप लाल महाविद्यालय के सभागार में सौर ऊर्जा एवं प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर भव्य सोलर सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसका विधिवत उद्घाटन DDC इंद्रवीर कुमार SDM अभिषेक कुमार बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता आलोक कुमार रंजन सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वालित कर किया.


इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग शामिल हुए.
सोलर मेला में लोगों को पीएम सूर्य घर योजना को लेकर आवश्यक जानकारी दी गई, बताया गया की आम उपभोक्ता सोलर ऊर्जा से किस तरह बिजली विल को बचत कर सकते हैं और कैसे अपना बिजली बिल शून्य कर सकते हैं.
बताया गया है इसको लेकर सरकार द्वारा आकर्षक योजना चलाई जा रही है. उपभोक्ता को अपने छत पर सोलर ऊर्जा इंस्टॉल करने पर सरकार द्वारा न सिर्फ अनुदान दिया जा रहा है बल्कि न्यूनतम ई एम आई पर लोन भी मुहैया कराया जा रहा है, इससे उपभोक्ताओं को सोलर ऊर्जा लगाने में आसानी होगी.
जाहिर सी बात है जहां सरकार के द्वारा प्रधान मंत्री सूर्य घर योजना से आम उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली प्राप्त होगी वहीं स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देकर पर्यावरण को भी सुरक्षित बनाया जाएगा, इस मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और सोलर ऊर्जा सम्बन्धी जानकारी प्राप्त कर इसे अपनाने की भी बात कही है, बताया गया की सरकार के इस दूरगामी योजना का बड़ी संख्या में लोग लाभ उठा रहे हैं और आने वाले समय में अधिकांश लोग सोलर ऊर्जा से लाभान्वित होने की उम्मीद भी है, कार्यक्रम में गणमान्य जनप्रतिनिधि, वरीय पदाधिकारी एवं मुख्य अतिथि सहित विद्युत विभाग के अधिकारी, सोलर क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि एवं विशेषज्ञ मौजूद थे.

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई