best news portal development company in india

आजमगढ़: इंस्टाग्राम से शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदली, मंदिर में रचाई शादी

SHARE:

आजमगढ़: इंस्टाग्राम से शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदली, मंदिर में रचाई शादी

अहरौला थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई एक दोस्ती आखिरकार शादी के बंधन तक पहुंच गई। कोठवा जलालपुर गांव की 23 वर्षीय गरिमा और अरूषा गांव के 25 वर्षीय सूरज ने परिवारों की सहमति से मंदिर में विवाह कर लिया।

बताया जा रहा है कि करीब ढाई महीने पहले दोनों की पहचान इंस्टाग्राम पर हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों करीब आए और शादी करने का फैसला किया। शादी को लेकर उत्पन्न विवाद के बाद मामला अहरौला थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत और काउंसलिंग कराई।

बाद में दोनों परिवार विवाह के लिए राजी हो गए। इसके बाद अहरौला ब्लॉक के पास स्थित बाबा पालदास मंदिर में विधि-विधान से दोनों का विवाह कराया गया।

परिवारों के बीच यह भी तय हुआ कि आगे कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए कोर्ट मैरिज कराई जाएगी और भविष्य में सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई