best news portal development company in india

गढ़ बरूआरी रेलवे स्टेशन पर युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, रेल मंत्री के नाम 6 सूत्री मांगों का ज्ञापन — मांगें पूरी नहीं हुईं तो रेल चक्का जाम की चेतावनी। 

SHARE:

गढ़ बरूआरी रेलवे स्टेशन पर युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, रेल मंत्री के नाम 6 सूत्री मांगों का ज्ञापन — मांगें पूरी नहीं हुईं तो रेल चक्का जाम की चेतावनी। 

सुपौल रिपोर्ट:-अल्ताफ राजा

सुपौल से बड़ी खबर है, जहां गढ़ बरूआरी रेलवे स्टेशन के प्रांगण में सुपौल जिले की रेल समस्याओं और रेल सुविधाओं में कथित उपेक्षा के खिलाफ युवा कांग्रेस की ओर से एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस के बिहार प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा ने किया।प्रदर्शन को संबोधित करते हुए लक्ष्मण कुमार झा ने कहा कि सुपौल जिले के साथ रेल सुविधाओं के मामले में लगातार नाइंसाफी हो रही है। उन्होंने केंद्र सरकार और रेल प्रशासन से जिले में बेहतर रेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में गंभीर पहल करने की मांग की।लक्ष्मण कुमार झा ने कहा कि “चाहे तो रेल प्रशासन मुझे गिरफ्तार करे या फिर सुपौल जिले की रेल संबंधी एक-एक समस्या का समाधान करे।

जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।”विरोध प्रदर्शन के दौरान रेल मंत्री के नाम 6 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। इसमें गढ़ बरूआरी रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस और जोगबनी–सहरसा एक्सप्रेस के ठहराव, सुपौल से हाट बाजार एक्सप्रेस के परिचालन, पुरवइया एक्सप्रेस को ललितग्राम, सरायगढ़ अथवा सुपौल से स्थायी रूप से चलाने, रात के समय पटना के लिए ट्रेन शुरू करने तथा गढ़ बरूआरी रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग शामिल है।लक्ष्मण कुमार झा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इन मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा और रेल चक्का जाम जैसे व्यापक आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।उन्होंने कहा कि ये मांगें किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि सुपौल जिले और आसपास के लाखों रेल यात्रियों की जनहित से जुड़ी मांगें हैं। उन्होंने रेल प्रशासन से जनभावनाओं को देखते हुए मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की अपील की।मौके पर दिनेश कुमार, मिश्रीलाल, मोहम्मद रहमान, की मनोज कुमार, सरवन कुमार, ललिता देवी, कंचन देवी, मनोरमा देवी, कविता देवी और लाल चंद सदा समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई