आजमगढ़: निजामाबाद पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ 52 वर्षीय व्यक्ति को किया गिरफ्तार
आजमगढ़। थाना निजामाबाद पुलिस ने अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक व्यक्ति को तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में 30 अगस्त 2026 को वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरेश सिंह यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि गोझवां के पास एक व्यक्ति अवैध असलहे के साथ मौजूद है।
सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम बरखू कुमार पुत्र स्वर्गीय रघुवीर राम, उम्र 52 वर्ष, निवासी मिर्जापुर, थाना निजामाबाद बताया।
तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस .315 बोर तथा 100 रुपये नकद बरामद किए गए।
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना निजामाबाद में मु0अ0सं0 218/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। गिरफ्तारी के बाद उसे आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।








