best news portal development company in india

गंगा के बढ़ते जलस्तर से दियारा में बाढ़ का कहर, घर छोड़ने को मजबूर ग्रामीण; एक वक्त का खाना बनाकर दो वक्त गुजार रहे पीड़ित

SHARE:

गंगा के बढ़ते जलस्तर से दियारा में बाढ़ का कहर, घर छोड़ने को मजबूर ग्रामीण; एक वक्त का खाना बनाकर दो वक्त गुजार रहे पीड़ित

रिपोर्ट –शयामानंद सिह भागलपुर

भागलपुर में गंगा के बढ़ते जलस्तर ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं दियारा क्षेत्र के कई गांव पूरी तरह बाढ़ की चपेट में हैं शंकरपुर और दिलदारपुर दियारा समेत कई गांवों का शहर से संपर्क टूट चुका है बाढ़ का पानी बढ़ने के बाद ग्रामीण अपने परिवार और जरूरी सामान के साथ घर छोड़कर ऊंची और सुरक्षित जगहों पर शरण लेने को मजबूर हैं दर्जनों बाढ़ पीड़ित परिवार प्लास्टिक के सहारे किसी तरह जिंदगी गुजार रहे हैं बाढ़ ने लोगों के सामने सिर्फ रहने की ही नहीं बल्कि खाने की भी बड़ी समस्या खड़ी कर दी है बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि एक समय का खाना बनाकर उसी से दोनों वक्त गुजारा करना पड़ रहा है वहीं जलावन की कमी के कारण कई परिवार खाना तक नहीं बना पा रहे हैं और सत्तू खाकर दिन गुजारने को मजबूर हैं ग्रामीणों का कहना है कि हर साल बाढ़ के दौरान उन्हें अपना घर छोड़कर पलायन करना पड़ता है। बावजूद इसके उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है अब बाढ़ प्रभावित परिवार सरकार और प्रशासन से राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं लोगों ने प्रभावित इलाकों में तत्काल भोजन, पेयजल, जलावन और अन्य जरूरी राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई