best news portal development company in india

आजमगढ़: SSP डॉ. अनिल कुमार ने की जनसुनवाई, फरियादियों को त्वरित न्याय का दिया भरोसा

SHARE:

आजमगढ़: SSP डॉ. अनिल कुमार ने की जनसुनवाई, फरियादियों को त्वरित न्याय का दिया भरोसा

आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने मंगलवार, 02 सितंबर 2026 को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी कार्यालय अजय प्रताप सिंह तथा प्रशिक्षणाधीन आईपीएस ईश्वर लाल गुर्जर भी मौजूद रहे।

SSP के समक्ष पहुंचे लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं और शिकायतें रखीं। डॉ. अनिल कुमार ने प्रत्येक प्रकरण को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित थानाध्यक्षों एवं अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पीड़ितों की शिकायतों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता, संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ किया जाए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद पुलिस आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ताओं को न्याय दिलाने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

SSP डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि जनता का विश्वास मजबूत करना और पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाना आजमगढ़ पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई