best news portal development company in india

आजमगढ़: बिलरियागंज रोड पर अतिक्रमण को लेकर मंडलायुक्त सख्त, अवैध निर्माण पर FIR के निर्देश; कोटिला में बनेगी नई टाउनशिप

SHARE:

आजमगढ़: बिलरियागंज रोड पर अतिक्रमण को लेकर मंडलायुक्त सख्त, अवैध निर्माण पर FIR के निर्देश; कोटिला में बनेगी नई टाउनशिप

आजमगढ़। मंडलायुक्त विवेक की अध्यक्षता में बुधवार को उनके कार्यालय सभागार में आजमगढ़ विकास प्राधिकरण (ADA) की 24वीं बोर्ड बैठक संपन्न हुई। बैठक में कुल छह प्रस्तावों पर चर्चा की गई, जिनमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के आय-व्यय बजट और नई आवासीय टाउनशिप विकसित करने का प्रस्ताव प्रमुख रहा।

₹357.62 करोड़ से अधिक का राजस्व आय बजट अनुमोदित

बैठक में प्राधिकरण ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹35,762.38 लाख राजस्व आय और ₹35,569.38 लाख राजस्व व्यय का बजट प्रस्तावित किया, जिसे मंडलायुक्त ने अनुमोदित कर दिया। बजट में मानचित्र शुल्क, शमन शुल्क और विकास शुल्क समेत विभिन्न मदों से ₹500 लाख की आय का अनुमान भी शामिल है।

कोटिला में विकसित होगी ‘तमसा गार्डन एन्क्लेव’ टाउनशिप

मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के अंतर्गत तहसील सदर के ग्राम कोटिला में ‘तमसा गार्डन एन्क्लेव’ के नाम से नई आवासीय टाउनशिप विकसित करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई।

मंडलायुक्त ने भूमि क्रय प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में सरकारी भूमि का भुगतान किसी व्यक्ति को नहीं किया जाना चाहिए। इसके लिए एसडीएम और तहसीलदार से प्रमाण पत्र प्राप्त करने तथा संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए गए।

नर्सिंग होम के अतिक्रमण की शिकायत पर कार्रवाई के निर्देश

बोर्ड सदस्यों ने बैठक में शिकायत की कि आजमगढ़-बिलरियागंज मार्ग पर स्थित एक नर्सिंग होम द्वारा सड़क की भूमि पर साइकिल स्टैंड संचालित किया जा रहा है। इस पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताते हुए अपर आयुक्त-प्रशासन और मुख्य राजस्व अधिकारी को तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।

अवैध निर्माण रोकने और न मानने पर FIR के निर्देश

बैठक में जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने प्राधिकरण के अवर अभियंताओं को अपने क्षेत्रों में अवैध निर्माण पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्देशों का पालन न करने वाले अवैध निर्माणकर्ताओं के खिलाफ आवश्यकतानुसार एफआईआर दर्ज कराते हुए कठोर कार्रवाई की जाए।

बैठक में अपर आयुक्त प्रमोद कुमार पाण्डेय, ADA सचिव संजीव ओझा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई