best news portal development company in india

बेटी के जन्म के बाद एक लाख रुपये की मांग

SHARE:

बेटी के जन्म के बाद एक लाख रुपये की मांग

रिपोर्ट मोहम्मद इम्तियाज

खबर पश्चिम चंपारण जिले के बगहा से जहां बेटी के जन्म के बाद एक लाख रुपये की मांग ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप पीड़ित महिला के भाई पूछने गया तो जानलेवा हमला

पश्चिम चंपारण जिले के बगहा पुलिस जिला अंतर्गत चिउठाहा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव से दहेज को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता मोती देवी के आरोप है कि जब बेटी जन्म ली उसके बाद से ससुराल पक्ष के लोग लगातार एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर महिला को पड़तालिता के साथ मारपीट की जाती थी। बताया जा रहा है कि मारपीट की सूचना महिला ने अपने भाई कुन्दन कुमार को दी। सूचना मिलने पर भाई जब पूछ ताछ करने सोनबरसा गांव पहुंचा तो ससुराल वालों ने पीड़िता मोती देवी के भाई कुन्दन कुमार पर लाठी डंडे के साथ कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया पीड़िता के भाई कुन्दन कुमार घायल आस्था में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा आया जहां ड्यूटी पर तैनाद डॉक्टर पुष्पराज कुमार ने प्राथमिक उपचार किया उसके बाद स्थिति को देखते हुए एक्सरे और सीटी स्कैन के लिए भेज दिया घायल कुन्दन कुमार का आरोप है कि मेरे बहन मोती देवी के जब लड़की जन्म ली तबसे उसके साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने पड़तालिता के साथ मार पीट करने लगते थे उसी बात को लेकर पूछने गए तो उन्होंने मेरे साथ भी मारपीट शुरू कर दी। वही यह घटना में कुंदन कुमार और मोती देवी दोनों की घायल होने की बात सामने आई है। डॉ पुष्पराज ने बताया कि अभी फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। तो पूरी मामले की सूचना स्थानीय थाना को भी दे दी गई है। चिउठाहा थाना की पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई