गंगा के बढ़ते जलस्तर से भागलपुर में बाढ़ का कहर, दियारा क्षेत्र जलमग्न; घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग
रिपोर्ट –शयामानंद सिह भागलपूर
भागलपुर में गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर ने बाढ़ की स्थिति को बेहद गंभीर बना दिया है गंगा किनारे बसे दियारा इलाकों में पानी पूरी तरह फैल चुका है, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग अपने घर-बार छोड़कर सुरक्षित और ऊंचे स्थानों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं!

नाथनगर प्रखंड के रतीपुर, बैरिया शंकरपुर, अजमेरीपुर, रसीदपुर और श्रीरामपुर समेत कई गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं इन इलाकों में पानी फैलने के बाद बाढ़ पीड़ितों ने रविंद्र भवन और तिल्हा कोठी जैसे ऊंचे स्थानों पर शरण ली है लेकिन राहत की तलाश में पहुंचे इन परिवारों के सामने भी मुश्किलें कम नहीं हैं रहने, खाने-पीने, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है कई परिवार खुले स्थानों पर अपना अस्थायी आशियाना बनाने में जुटे हैं बाढ़ पीड़ितों में छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हैं, वहीं दूसरी ओर पशुओं के लिए चारे का संकट भी गहराने लगा है बाढ़ के बीच लोग अपने परिवार और मवेशियों को सुरक्षित रखने की जद्दोजहद कर रहे हैं बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि पानी ने उनका आशियाना छीन लिया है और अब उनके सामने खाने-पीने, रहने और पशुओं के चारे की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है लोगों का आरोप है कि अब तक उन्हें पर्याप्त सरकारी सहायता नहीं मिली है। ऐसे में बाढ़ के बढ़ते पानी के बीच प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती प्रभावित परिवारों तक राहत और मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने की है!








