वर्मा श्याम दुलारी महाविद्यालय के राहत शिविर में पहुंचकर सुनीं पीड़ितों की समस्याएं
सगड़ी/आजमगढ़। तहसील सगड़ी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सोमवार को कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और राहत सामग्री वितरित की।
मंत्री ने आराजी देवारा नैनीजोर स्थित वर्मा श्याम दुलारी महाविद्यालय में बनाए गए राहत शिविर में पहुंचकर बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत किट बांटी। उन्होंने पीड़ितों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
कारागार मंत्री ने राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी भी ली और प्रभावित लोगों को प्रशासन की ओर से आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की बात कही।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, पूर्व विधायक वंदना सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे।








