best news portal development company in india

पासपोर्ट सत्यापन में रिश्वत मांगने के आरोप में कांस्टेबल ऑपरेटर निलंबित !

SHARE:

पासपोर्ट सत्यापन में रिश्वत मांगने के आरोप में कांस्टेबल ऑपरेटर निलंबित

आजमगढ़। पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कार्रवाई करते हुए थाना जहानागंज में तैनात कांस्टेबल ऑपरेटर जितेन्द्र कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सिपाही पर पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर पैसे मांगने का आरोप है।

एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कांस्टेबल ऑपरेटर के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर पदीय दायित्वों में लापरवाही, अनुशासनहीनता, उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना तथा पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर पैसे मांगने जैसे आरोप लगाए गए हैं।

निलंबन की कार्रवाई के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने स्पष्ट किया है कि पुलिसकर्मियों द्वारा कर्तव्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता या भ्रष्ट आचरण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई