best news portal development company in india

SSP ने की जनसुनवाई, फरियादियों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश !

SHARE:

SSP ने की जनसुनवाई, फरियादियों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान सीओ लालगंज भूपेश कुमार पांडेय भी मौजूद रहे।

जनसुनवाई के दौरान फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं और शिकायतें एसएसपी के समक्ष रखीं। एसएसपी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता बरती जाए और पीड़ितों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। साथ ही शिकायतों पर की गई कार्रवाई की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि आजमगढ़ पुलिस जनता की समस्याओं के समाधान और जनविश्वास को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई