खबर पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से जहां किसान-मजदूर संगठनों का 28 सितंबर को राजभवन मार्च, हजारों लोगों के पटना पहुंचने का आह्वान

बेतिया। बलिराम भवन सभागार में रविवार को किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन, छात्र, नौजवान, महिला संघ तथा एटक की ओर से 28 सितंबर को प्रस्तावित पटना राजभवन मार्च को सफल बनाने के लिए एक दिवसीय कन्वेंशन आयोजित किया गया। संयुक्त अध्यक्ष मंडली की अध्यक्षता में हुए कन्वेंशन का उद्घाटन राज्य किसान नेता विजय शंकर सिंह ने किया। उन्होंने किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान और महिलाओं की समस्याओं पर चर्चा करते हुए पश्चिम चंपारण से हजारों लोगों के पटना पहुंचने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि राज्य किसान सभा के महासचिव रामचंद्र महतो ने केंद्र व राज्य सरकार को किसान-मजदूर विरोधी बताते हुए बड़ी संख्या में पटना पहुंचने की अपील की। एटक बिहार के डिप्टी जनरल सेक्रेटरी ओम प्रकाश क्रांति ने आशा, रसोईया, सेविका-सहायिका व आउटसोर्सिंग कर्मियों की सेवा स्थायी करने तथा स्कीम वर्कर्स को न्यूनतम 26 हजार रुपये मानदेय देने की मांग उठाई। नेताओं ने 27 सितंबर को ट्रेन से पटना चलने का आह्वान किया।








