best news portal development company in india

आजमगढ़: रौनापार में पम्पिंग सेट मोटर चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद !

SHARE:

आजमगढ़: रौनापार में पम्पिंग सेट मोटर चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

आजमगढ़। रौनापार थाना पुलिस ने कृषि कार्य में लगे पम्पिंग सेट मोटर चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई पम्पिंग सेट मोटर, एंड्राइड मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर 2026 को ग्राम आराजी देवारा नैनीजोर (कोलवा) स्थित पोखरे पर कृषि कार्य के लिए लगा पम्पिंग सेट मोटर अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे। मामले में पीड़ित रविन्द्र सरोज की तहरीर पर थाना रौनापार में मुकदमा अपराध संख्या 263/2026, धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था।

विवेचना के दौरान अफसर खाँ, सलाउद्दीन और मोनू सिंह के नाम सामने आए। इसके बाद 16 सितंबर 2026 को उपनिरीक्षक सिद्धेश्वर सिंह ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हरदिहवा पकड़ीहवा चौराहा से दोपहर करीब 1:45 बजे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 01 पम्पिंग सेट मोटर, 01 एंड्राइड मोबाइल फोन और 01 मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई है।

गिरफ्तार आरोपी

1. अफसर खाँ पुत्र खालिद, निवासी आराजी देवारा करखिया, उम्र 22 वर्ष
2. सलाउद्दीन पुत्र वकील खाँ, निवासी आराजी देवारा करखिया, उम्र 35 वर्ष
3. मोनू सिंह पुत्र इन्द्रबहादुर सिंह, निवासी आराजी देवारा करखिया, उम्र 19 वर्ष

पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई