आजमगढ़: हेलीपैड पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत, वरिष्ठ नेता और अधिकारी रहे मौजूद
मुहम्मदपुर, आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का मंगलवार को आजमगढ़ आगमन हुआ। मुहम्मदपुर क्षेत्र के रामदेव मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीपुर रजमों में बनाए गए हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद जिले के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर हेलीपैड परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों ने कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की।
स्वागत कार्यक्रम के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपने निर्धारित कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।








