आजमगढ़l मेहनगर में भटकी मानसिक रूप से कमजोर युवती को पुलिस ने परिजनों को सौंपा, वायरल वीडियो की जांच जारी
आजमगढ़। थाना मेहनगर क्षेत्र में रास्ता भटककर पहुंची मानसिक रूप से कमजोर युवती को पुलिस ने सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवती 16 सितंबर को अंबेडकर नगर जिले से भटककर मेहनगर क्षेत्र में पहुंच गई थी।पुलिस के अनुसार, युवती की जानकारी मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाया गया। वहीं, मामले से संबंधित एक वायरल वीडियो में प्रसारित प्रतिकूल तथ्यों की भी पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जा रही है।क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।








