best news portal development company in india

आजमगढ़: सिधारी रजिस्ट्री कार्यालय में बैनामे को लेकर बवाल, दो पक्षों में मारपीट; बेटे ने पिता के अपहरण की जताई आशंका !

SHARE:

आजमगढ़: सिधारी रजिस्ट्री कार्यालय में बैनामे को लेकर बवाल, दो पक्षों में मारपीट; बेटे ने पिता के अपहरण की जताई आशंका

आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के हाइडिल स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में शुक्रवार को जमीन के बैनामे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने से कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची सिधारी थाना पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई और मामले की जांच शुरू कर दी।मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सुराई गांव निवासी बजरंगी गोंड का आरोप है कि गांव के ही अशोक यादव और संतोष यादव उसके पिता उत्तम गोंड को प्रभाव में लेकर 19 बिस्वा जमीन का बैनामा कराने का प्रयास कर रहे थे। जानकारी मिलने पर वह रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचा और बैनामे का विरोध किया।बजरंगी के अनुसार, विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे घेरकर मारपीट की। इसके बाद मौके पर हंगामा हो गया और लोगों की भीड़ जुट गई।बजरंगी ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद से उसके पिता उत्तम गोंड का पता नहीं चल रहा है। उसने आशंका जताई कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें कहीं छिपा दिया है और उनके अपहरण की आशंका भी व्यक्त की है। हालांकि, पुलिस ने अभी इन आरोपों की पुष्टि नहीं की है।बजरंगी का कहना है कि परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और घर से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित यही जमीन उनके परिवार के भरण-पोषण का सहारा है। परिवार में छोटे बच्चे भी हैं। जमीन बिकने की स्थिति में परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा होने की बात कही गई है।पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, जमीन के बैनामे, मारपीट और उत्तम गोंड के लापता होने संबंधी आरोपों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई