best news portal development company in india

जेनिथ सोशल फाउंडेशन द्वारा तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन !

SHARE:

जेनिथ सोशल फाउंडेशन द्वारा तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन

जमुई से आसिफ की रिपोर्ट –

सोनो प्रखंड के बटिया में Zenith Social Foundation द्वारा तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बटिया, दहियारी, तेलियादह एवं अंबाटिला की टीमों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने शानदार खेल, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया।फाइनल मुकाबला दहियारी एवं अंबाटिला के बीच हुआ, जिसमें दहियारी की टीम ने अंबाटिला को 7 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया।पुरस्कार वितरण Zenith Social Foundation के प्रदेश अध्यक्ष पिंटू कुमार यादव ने किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजनों से युवाओं को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और उनमें टीम भावना एवं आत्मविश्वास का विकास होता है।कार्यक्रम में जिला सचिव दीपक यादव, शिक्षक अशोक कुमार, डबलू पासवान, संजय कुमार, सोनू कुमार, सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में युवा एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई