best news portal development company in india

आजमगढ़: एसएसपी ने की जनसुनवाई, फरियादियों की सुनीं समस्याएं !

SHARE:

आजमगढ़: एसएसपी ने की जनसुनवाई, फरियादियों की सुनीं समस्याएं

आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान एएसपी यातायात पंकज श्रीवास्तव और सीओ फूलपुर किरणपाल सिंह भी मौजूद रहे।जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने एसएसपी के समक्ष अपनी शिकायतें और समस्याएं रखीं। एसएसपी ने सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए।उन्होंने अधिकारियों से कहा कि फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और संवेदनशीलता का ध्यान रखा जाए। साथ ही पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई