best news portal development company in india

आजमगढ़ में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, चक्रपानपुर की इंडियन पैथोलॉजी सील!

SHARE:

आजमगढ़ में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, चक्रपानपुर की इंडियन पैथोलॉजी सील

आजमगढ़। जनपद में बिना वैध पंजीकरण एवं आवश्यक मानकों के संचालित किए जा रहे निजी पैथोलॉजी सेंटरों और चिकित्सा प्रतिष्ठानों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में चक्रपानपुर स्थित ‘इंडियन पैथोलॉजी’ पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रतिष्ठान को सील कर दिया।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा के अनुसार, सोशल मीडिया पर इंडियन पैथोलॉजी से संबंधित एक वीडियो प्रसारित होने का संज्ञान लिया गया था इसके बाद सीएमओ ने मामले की जांच के लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए।निर्देश के क्रम में डिप्टी सीएमओ एवं नोडल अधिकारी (निजी चिकित्सा प्रतिष्ठान) डॉ. मोहन लाल के नेतृत्व में सहायक धीरेन्द्र शुक्ल की टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। इस दौरान संचालक से पैथोलॉजी के पंजीकरण, संचालन की अनुमति तथा अन्य आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा गया विभाग के अनुसार, निरीक्षण के दौरान संचालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।अभिलेखों के अभाव में प्रतिष्ठान का संचालन पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इंडियन पैथोलॉजी को सील कर दिया।
सीएमओ डॉ. एन. आर. वर्मा ने स्पष्ट किया कि बिना पंजीकरण, अनुमति और निर्धारित मानकों के किसी भी निजी चिकित्सा प्रतिष्ठान का संचालन नहीं होने दिया जाएगा उन्होंने जिले के सभी नोडल अधिकारियों को निजी चिकित्सा प्रतिष्ठानों की नियमित जांच जारी रखने तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई