पत्रकार रियासत हुसैन की बहन का इंतकाल, मेजवां में हुई तदफीन

फूलपुर: निवासी एवं अमर उजाला के पत्रकार रियासत हुसैन की बहन का 20 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे बीमारी के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने से इंतकाल हो गया। उनकी उम्र करीब 70 वर्ष बताई गई है। बीमारी से स्वास्थ्य में सुधार के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने पर उनका निधन हुआ। 21 सितंबर को दोपहर करीब एक बजे मेजवां स्थित कब्रिस्तान में नमाज़-ए-जनाज़ा अदा की गई, जिसके बाद उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया जनाज़े में परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों, परिचितों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने शिरकत की तदफीन के दौरान परिजनों और मौजूद लोगों ने गम का इज़हार किया। इस मौके पर लोगों ने मरहूमा के लिए दुआ-ए-मगफिरत की और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
निधन की सूचना से परिवार और करीबियों में शोक व्याप्त है। लोगों ने मरहूमा की आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की दुआ की।









