best news portal development company in india

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सांसद अवधेश प्रसाद का बड़ा बयान: बोले- ‘मुख्य दोषियों को बचाने के लिए छोटी मछलियों को फंसाया जा रहा है

SHARE:

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सांसद अवधेश प्रसाद का बड़ा बयान: बोले- ‘मुख्य दोषियों को बचाने के लिए छोटी मछलियों को फंसाया जा रहा है’

अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। सांसद अवधेश प्रसाद ने इस प्रकरण पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि इस मामले में मुख्य दोषियों को बचाने के लिए सिर्फ ‘छोटी मछलियों’ को फंसाया जा रहा है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले तो चढ़ावा चोरी हुआ और अब इसके नाम पर आम लोगों के घरों में रखा सामान भी उजाड़ा जा रहा है सांसद ने कड़े शब्दों में कहा कि जिन लोगों ने भगवान राम को भी नहीं छोड़ा, वे आम जनता को क्या बख्शेंगे। उन्होंने आगे कहा कि अयोध्या से ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी थी, और अब जनता के साथ हो रहे इस अन्याय का करारा जवाब भी अयोध्या की जनता ही देगी।

रामशंकर और सुभाष की जमानत अर्जी पर सुनवाई टली
दूसरी ओर, इस मामले से जुड़े कानूनी पहलुओं में जेल में बंद आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिंकू और सुभाष श्रीवास्तव की जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई नहीं हो पाई
। अब इन दोनों आरोपियों की जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए अदालत ने बृहस्पतिवार की तारीख तय की है।

गौरतलब है कि इस मामले के अन्य आरोपी रमाकांत मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडेय, अनुकल्प मिश्रा और लवकुश की जमानत अर्जियों को अदालत पहले ही खारिज कर चुकी है। पुलिस और अदालत स्तर पर इस मामले की लगातार जांच और सुनवाई जारी है, जिससे यह मुद्दा लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।


Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई