best news portal development company in india

आजमगढ़-बिलरियागंज मार्ग पर बड़ा हादसा टला, चलती क्रेटा पर गिरा विशाल पीपल का पेड़

SHARE:

आजमगढ़-बिलरियागंज मार्ग पर बड़ा हादसा टला, चलती क्रेटा पर गिरा विशाल पीपल का पेड़

आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह तेज आंधी-बारिश के दौरान उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब आजमगढ़-बिलरियागंज मार्ग पर एक विशाल पीपल का पेड़ अचानक चलती क्रेटा कार के ऊपर गिर गया। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन उसमें सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए।

घटना शनिवार सुबह करीब 10 बजे श्रीनगर (सियरहां) गांव के पास हुई। बताया गया कि जयराजपुर निवासी वाहिद खान पुत्र मोहम्मद अजमल अपनी माता रुखसाना बानो और करीब 10 वर्षीय बच्चे जोहैर खान के साथ क्रेटा कार से आजमगढ़ जा रहे थे। परिजनों के मुताबिक, बच्चे के ऑपरेशन के सिलसिले में वे आजमगढ़ स्थित डॉ. अब्दुल्ला के यहां जा रहे थे।

इसी दौरान तेज आंधी और बारिश के बीच सड़क किनारे खड़ा विशाल पीपल का पेड़ अचानक कार के ऊपर जा गिरा। पेड़ गिरते ही कार उसमें दब गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

सूचना मिलने पर बिलरियागंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। हादसे में तीनों लोगों के सुरक्षित बच जाने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

विशाल पेड़ के सड़क पर गिरने से आजमगढ़-बिलरियागंज मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से जेसीबी के जरिए पेड़ को सड़क से हटाने का प्रयास किया गया।

मौके पर एसआई विनोद शंकर, आरक्षी रामबाबू, राकेश वर्मा समेत बिजली विभाग की टीम मौजूद रही। पेड़ हटाए जाने के बाद मार्ग पर यातायात बहाल कराने की कार्रवाई की गई।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई