best news portal development company in india

तहबरपुर में पुलिस मुठभेड़: चोरी गिरोह के दो बदमाश घायल, तमंचे-कारतूस और नकदी बरामद !

SHARE:

तहबरपुर में पुलिस मुठभेड़: चोरी गिरोह के दो बदमाश घायल, तमंचे-कारतूस और नकदी बरामद

आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के सदस्यों के बीच मुठभेड़ हो गई पुलिस के मुताबिक, करियाबर गांव के पास सर्विस लेन पर हुई मुठभेड़ में दो संदिग्ध बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर उपचार के लिए सीएचसी तहबरपुर भेजा।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर थानाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ चेकिंग और वांछितों की तलाश में जुटे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि चोरी की घटनाओं में वांछित कुछ बदमाश सर्विस लेन के आसपास रेकी कर रहे हैं पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोप है कि बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हुए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिलशाद पुत्र नसरूद्दीन (22), निवासी नगरिया कला, थाना फतेहगंज पूर्वी, बरेली और सोनू अली उर्फ असगर पुत्र शमशेर (27), निवासी बजेड़ा भगवानपुर, थाना जैतीपुर, शाहजहांपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से दो देशी तमंचे .315 बोर, तीन जिंदा और दो खोखा कारतूस तथा 15,250 रुपये नकद बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के मुताबिक, गिरोह हाईवे के आसपास SUV खड़ी कर गांवों में बंद या आसान निशाने वाले घरों की रेकी करता था। इसके बाद रात में छत अथवा पीछे के रास्ते से घर में प्रवेश कर कटर मशीन से ताले काटकर जेवरात और नकदी चोरी की जाती थी।
पुलिस का कहना है कि गिरोह ने आजमगढ़ के अलावा गाजीपुर, बलिया, जौनपुर और अंबेडकरनगर में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है इससे पहले 20 अगस्त को अहरौला और तहबरपुर पुलिस ने मुठभेड़ में गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया था अब तक कुल छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर विभिन्न जिलों में चोरी के करीब 20 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, दो फरार आरोपियों आफताब और नेसार की तलाश जारी है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई