best news portal development company in india

ऑनलाइन शॉपिंग में ₹28,100 की साइबर ठगी, साइबर टीम ने ₹6,500 वापस कराए

SHARE:

ऑनलाइन शॉपिंग में ₹28,100 की साइबर ठगी, साइबर टीम ने ₹6,500 वापस कराए

आजमगढ़, 29 सितंबर 2026। साइबर फ्रॉड के एक मामले में आजमगढ़ पुलिस की साइबर टीम की प्रभावी पैरवी के बाद पीड़िता को ₹6,500 की धनराशि वापस कराने में सफलता मिली है।

पुलिस के अनुसार, 03 अगस्त 2026 को थाना निजामाबाद क्षेत्र निवासी एक महिला के बैंक खाते से ऑनलाइन शॉपिंग के माध्यम से कुल ₹28,100 की साइबर ठगी की गई थी। घटना के बाद पीड़िता ने तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम पोर्टल के माध्यम से कार्रवाई करते हुए ₹18,079 की धनराशि होल्ड कराई गई। इसके बाद थाना निजामाबाद की साइबर टीम ने MRM पोर्टल के माध्यम से प्रभावी पैरवी करते हुए ₹6,500 की धनराशि पीड़िता के बैंक खाते में वापस करा दी।

धनराशि वापस मिलने के बाद पीड़िता ने आजमगढ़ पुलिस और साइबर टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्रवाई करने वाली साइबर टीम में उपनिरीक्षक दिलीप आनंद, कांस्टेबल राकेश यादव, कांस्टेबल संदेश सिंह एवं महिला आरक्षी रेनू देवी शामिल रहीं।

 

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई