best news portal development company in india

प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की ग्रामीणों ने की पिटाई, पुलिस ने शांतिभंग में किया चालान

SHARE:

प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की ग्रामीणों ने की पिटाई, पुलिस ने शांतिभंग में किया चालान

मेजा/प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के तरहर इलाके के एक गांव में रविवार देर रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने युवक की जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। युवक के साथ बाइक से आया उसका साथी मौके से फरार हो गया। बाद में उसकी बाइक नहर किनारे लावारिस हालत में मिली, जिसके बाद लोगों में कुछ देर के लिए अनहोनी की आशंका बनी रही।

बताया गया कि रविवार देर रात एक युवक कथित रूप से रिश्ते में चाची लगने वाली महिला से मिलने उसके मायके पहुंचा था। आसपास के लोगों ने युवक को घर में प्रवेश करते देखा तो चोर-चोर का शोर मचा दिया। शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और युवक को घेरकर पकड़ लिया। इसके बाद उसकी पिटाई कर पुलिस को सूचना दी गई।

इसी दौरान युवक के साथ आया उसका साथी बाइक लेकर मौके से भाग निकला। बताया जा रहा है कि भागते समय वह बाइक को वीरपुर पटखौली गांव के सामने नहर के पास छोड़कर फरार हो गया। सोमवार सुबह नहर किनारे लावारिस बाइक देखकर ग्रामीणों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। सूचना पर मेजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बाइक उसी युवक के साथी की थी, जो रात में पकड़े गए युवक के साथ आया था।

पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया युवक जिस महिला से मिलने पहुंचा था, वह तीन बच्चों की मां है और उसका पति बाहर नौकरी करता है। दोनों की उम्र में करीब डेढ़ वर्ष का अंतर बताया जा रहा है।

मेजा पुलिस के मुताबिक पकड़े गए युवक के खिलाफ धारा 151 के तहत शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। मामले में पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी जुटाई है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई