best news portal development company in india

बूढ़नपुर में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत निबंध व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत

SHARE:

बूढ़नपुर में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत निबंध व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत

आजमगढ़ | नगर पंचायत बूढ़नपुर

आजमगढ़। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नगर पंचायत बूढ़नपुर क्षेत्र स्थित किसान बालिका इंटर कॉलेज में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत स्वच्छ भारत मिशन में जनभागीदारी विषय पर निबंध प्रतियोगिता तथा विकसित भारत विषय पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई।

प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया

इस दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कचरे के पृथक्करण एवं उचित प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा स्वच्छता बनाए रखने में जनभागीदारी की भूमिका के बारे में भी बताया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना, स्वच्छ भारत मिशन में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका को मजबूत करना रहा।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई