best news portal development company in india

आजमगढ़ बारिश के चलते भरभराकर गिरा 50 साल पुराना कच्चा मकान, गृहस्वामी समेत परिवार के पांच लोग घायल

SHARE:

आजमगढ़ बारिश के चलते भरभराकर गिरा 50 साल पुराना कच्चा मकान, गृहस्वामी समेत परिवार के पांच लोग घायल

30 सितंबर 2026 माहुल आजमगढ़ 

आजमगढ़। जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के फूलवरिया गांव में बुधवार को लगातार बारिश के चलते जर्जर हो चुका करीब 50 साल पुराना कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में गृहस्वामी समेत एक ही परिवार के पांच लोग मलबे में दबकर घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को मलबे से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, फूलवरिया गांव निवासी 45 वर्षीय पिंकू विश्वकर्मा अपने परिवार के साथ पुराने पुश्तैनी कच्चे मकान में रहते थे। लगातार बारिश के कारण मकान की हालत काफी जर्जर हो गई थी। बुधवार को दिन में करीब 11 बजे परिवार के लोग खाना खाने के बाद घर से बाहर निकलने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मकान भरभराकर ढह गया और परिवार के सदस्य मलबे में दब गए।

मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर पिंकू विश्वकर्मा समेत परिवार के पांच सदस्यों को बाहर निकाला। घायलों में गृहस्वामी पिंकू विश्वकर्मा, उनकी 40 वर्षीय पत्नी, 22 वर्षीय बेटी, 18 वर्षीय पुत्र और 15 वर्षीय पुत्र शामिल हैं।

हादसे में मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घर ढह जाने के कारण पीड़ित परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। परिवार के लोगों को फिलहाल दूसरे स्थान पर रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। पीड़ित ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

लगातार बारिश के बीच कच्चे और जर्जर मकानों में रहने वाले परिवारों की सुरक्षा को लेकर यह घटना चिंता बढ़ाने वाली है। अब पीड़ित परिवार को प्रशासन की ओर से राहत और सहायता मिलने का इंतजार है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई